छठ महापर्व आज से शुरू : 4 दिनों तक होगी सूर्य देव और छठी मैया की आराधना
Vishal Choyal
13 नवंबर 2026। भगवान सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित छठ महापर्व आज से शुरू हो गया है। इस वर्ष यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि (15 नवंबर) के दिन छठ महापर्व का मुख्य अनुष्ठान किया जाएगा।
चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है। अब इसकी परंपरा देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच गई है।
चार दिनों तक निभाई जाती हैं अलग-अलग परंपराएं
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के पहले दिन (13 नवंबर) नहाय-खाय, दूसरे दिन (14 नवंबर) खरना, तीसरे दिन (15 नवंबर) संध्या अर्घ्य और चौथे दिन (16 नवंबर) उषा अर्घ्य दिया जाता है। तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसके बाद व्रत का पारण किया जाता है।
छठ महापर्व का महत्व
छठ महापर्व सूर्य उपासना और प्रकृति की आराधना का पर्व है। यह पर्व परिवार के कल्याण और संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव इस संसार के प्रत्यक्ष देवता हैं। उन्हें जीवन, ऊर्जा और आरोग्यता का स्रोत माना जाता है। वहीं, मान्यता है कि छठी मैया की पूजा से परिवार के कल्याण के साथ संतान को सुख, शांति, समृद्धि और लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
छठ महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस पर्व में डूबते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
कौन हैं छठी मैया?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया को भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन माना जाता है। छठ महापर्व के दौरान छठी मैया की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।
धार्मिक कथाओं में छठी मैया को संतान की रक्षा और सुख-समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि छठी मैया के आशीर्वाद से संतान को आरोग्य, सुख और जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
प्रथम दिन : नहाय-खाय
छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं सुबह स्नान कर घर की साफ-सफाई करती हैं और शुद्ध भोजन ग्रहण करती हैं। परंपरा के अनुसार, इस दिन चावल, कद्दू की सब्जी और चने की दाल बनाई जाती है।

दूसरे दिन : खरना
छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखती हैं और शाम को पूजा-अर्चना के बाद भोजन ग्रहण करती हैं।
खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर, रोटी और फल शामिल होते हैं। इसके बाद लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है।
तीसरे दिन : संध्या अर्घ्य का विधान
छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती बांस के सूप में पूजन सामग्री, ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना आदि रखकर नदी, तालाब या घाट पर पहुंचते हैं। यहां डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।
चौथे दिन : उषा अर्घ्य
छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रती सूर्योदय से पहले घाट पर पहुंचते हैं और उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके पश्चात छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत का पारण किया जाता है। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होता है।
फोटो – सांकेतिक चित्र
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट