सीहोर में भव्य चुनरी यात्रा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा : 151 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण
Vishal Choyal
सीहोर। 16 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व को लेकर जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में सीहोर में 14 वर्षों से चली आ रही चुनरी यात्रा की परंपरा को इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान राठौर समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता राठौर का नरेंद्र खंगराले के नेतृत्व में परिषद द्वारा कोतवाली चौराहे पर मंच लगाकर स्वागत किया गया। यहां पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा से सभी भक्तजनों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।
चुनरी यात्रा करौली वाली माताजी के मंदिर से प्रारंभ हुई और कस्बा वाली माताजी के मंदिर में माताजी को चुनरी अर्पित की गई। इस चुनरी यात्रा में ढोल-डीजे के साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं।
चुनरी यात्रा के मुख्य आकर्षण हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, गरबा करती बच्चियां, आकर्षक झांकियां, अखाड़ों के कलाकारों द्वारा प्रदर्शन तथा 151 मीटर लंबी चुनरी रही। इस चुनरी यात्रा में लगभग 15,000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसमें शहर के हजारों भक्तगण शामिल हुए।
माताजी के जयकारों के साथ श्रद्धालु उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आए।

प्रदेश महामंत्री नरेंद्र खंगराले ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के नेतृत्व में चुनरी यात्रा निकाली गई। इस दौरान कोतवाली चौराहे पर मंच लगाकर उपाध्यक्ष प्रिंस राठौर का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया तथा साथ ही सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं का पुष्पों से स्वागत किया गया।
प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार के.जी. बैरागी, तत्कालीन पार्षद श्रीमती आरती नरेंद्र खंगराले, कांग्रेस नेत्री सविता राठौर, पत्रकारगण रमेशचंद्र वाजपेयी, नितिन जोहरी, सक्षम पालिवाल, नरेश मेवाड़ा, श्याम गिरी पंडित, पन्नालाल खंगराले, पूर्व सरपंच नंदकिशोर मालवीय, नेतराम दोहरे, विश्वजीत सिंह, वीना राठौर, मोर सिंह नायक, भागीरथ अहिरवार, ओमप्रकाश अहिरवार, बालमुकुंद ठेकेदार, किशोरीलाल यादव, भागीरथ भारती, हरिप्रसाद अहिरवार, संतोष राठौर, हृदेश राठौर, भगवत सिंह सिलावट, हेमलता वशिष्ठ, प्रीति राठौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट