बड़वाह में दिगंबर जैन समाज ने हर्षोल्लास : से मनाया पर्युषण पर्व
Vishal Choyal
बड़वाह। 22 सितम्बर 2026। स्थानीय दिगंबर जैन समाज द्वारा सोमवार को नगर के दोनों जैन मंदिरों में पर्युषण पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।
श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं मंडल विधान की पूजा-अर्चना की गई। सांगानेर से पधारे कमलेश शास्त्री एवं विधानाचार्य वैभव भैया के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
रात्रि में समाजजनों द्वारा भक्तिमय आरती की गई। इसके बाद कमलेश शास्त्री द्वारा दिए गए प्रवचनों का समाजजनों ने लाभ लिया। महिला मंडल द्वारा भी विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पर्युषण पर्व के दौरान समाज के अनेक तपस्वियों द्वारा निर्जल उपवास सहित विभिन्न प्रकार की तप आराधना की गई। पर्व के अंतिम दिवस श्रीजी की विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम के साथ निकाली जाएगी।
उक्त जानकारी समाज के प्रचार मंत्री मनीष जैन ने दी।
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी
पदाधिकारियों का किया सम्मान
110 से अधिक लोगों की आंखों और मधुमेह की जांच
11 अक्टूबर को निकलेगा चल समारोह
विद्यार्थियों को मिली योजनाओं की जरूरी जानकारी
लेपा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
मरीजों को मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा
सुरपाला आंगनवाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक से जगाई नशामुक्ति की अलख