बड़ी खबरें
Trending

सीहोर में माफियाराज के खिलाफ कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला : कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Vishal Choyal

2 weeks ago 303 views
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

सीहोर। 4 नवंबर 2026। प्रदेश में माफियाओं पर कार्रवाई करने और सीहोर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे कोतवाली चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माफियाराज समाप्त करने की मांग उठाई।

रविवार देर रात देवास जिले के खातेगांव में शराब माफियाओं द्वारा टीआई स्वर्गीय दिलीप पुरी की ट्रक के कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय कोतवाली चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर माफियाराज और गुंडाराज समाप्त करने की मांग को लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफियाराज और गुंडाराज के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं। इसी का परिणाम है कि टीआई स्वर्गीय दिलीप पुरी को अपनी जान गंवानी पड़ी।

सीहोर में माफियाराज और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

माफियाओं पर कार्रवाई हो: राजीव गुजराती

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। वर्तमान में स्थिति यह है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने प्रदेश सरकार से माफियाओं को संरक्षण देना बंद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष गुजराती ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश में बढ़ते अपराधों और माफियाओं के आतंक पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस जिला स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगी।

कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कमलेश चांडक, के.के. रिछारिया,नरेन्द्र खंगराले, विष्णु प्रसाद राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, विवेक राठौर, सुनील दुबे, सीताराम भारती, रमेश गुप्ता, निशांत वर्मा, रामायण प्रसाद शुक्ला, प्रेमनारायण परमार, मजीद अंसारी, इरफान लाला, मांगीलाल टिमरई, भगत सिंह तोमर, संतोष मालवीय, मोनू शर्मा, ब्रजेश पाटीदार, विजय चौहान, सोनू विश्वकर्मा, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, शुभम त्यागी, तनिष्क त्यागी, लक्की सक्सेना, नायाब खान, विनोद दुबे, राहुल गोस्वामी, भगवत सिंह सिलावट, किशोर यादव, नन्दकिशोर मालवीय, अरबाज खान और ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें