बड़ी खबरें
Trending

सीहोर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर जताया विरोध

Vishal Choyal

1 month ago 217 views
कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर जताया विरोध

सीहोर। दिनांक 9 अक्टूबर 2026। सीहोर के गांधी पार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर विरोध जताया।

इस दौरान राजीव गुजराती ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन्हें बलपूर्वक रोका गया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया।

गुजराती ने कहा कि जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' घोषित किया है।

सीहोर के गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

उन्होंने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर पर इस प्रकार के कृत्य के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें। साथ ही, उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर विरोध करने की अपील की।

विरोध प्रदर्शन में ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस प्रदर्शन के दौरान कमलेश चांडक, के.के. रिछारिया, संतोष मालवीय, अजय रैकवार, विनीत गोयल, पंकज शर्मा, आशिफ अंसारी, जतिन परमार, सोनू विश्वकर्मा, ब्रजेश पाटीदार, महेश दयाल चौरसिया, विष्णु प्रसाद राठौर, ओम वर्मा, सीताराम भारती, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, ओमाबाबा राठौर, डॉ. अनीस खान, मुनव्वर मामू, हफीज चौधरी, मजीद अंसारी, इरफान लाला, रमायण प्रसाद शुक्ला, डॉ. नन्दलाल यादव, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, विवेक टाँक, हर्ष गुप्ता, युसूफ खान, अतीक चौधरी और ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें