खरगोन में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से : विजेता पशुपालक को मिलेंगे 1 लाख रुपये
Vishal Choyal
खरगोन। 25 अक्टूबर 2026। प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा भारतीय नस्ल की उन्नत गायों के दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के चयनित ग्रामों में "गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खरगोन जिले में 28 से 31 अक्टूबर 2026 के मध्य आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता जिले की छह विधानसभाओं के अंतर्गत चयनित ग्राम बोरावा, चोली, टेमला, बेड़िया, सेल्दा एवं सेगांव में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक दिन में 6 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों के पशुपालक पात्र होंगे।
प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य
- भारतीय नस्ल की उन्नत गायों के दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना।
- प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देना।
- पशुपालकों की आय में वृद्धि करना।
- वर्तमान में मध्यप्रदेश की दुग्ध उत्पादन में 9 प्रतिशत हिस्सेदारी को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के लक्ष्य को पूरा करना।
चयन प्रक्रिया का आधार
प्रतियोगिता में चयन के लिए विकासखंड स्तर की समिति के सामने गाय के तीन समय के दूध का औसत निकाला जाएगा। इसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालक का चयन पुरस्कार के लिए किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक जी.एस. सोलंकी ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि चयनित ग्रामों के पशुपालक अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लें। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों एवं पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट