खरगोन के 6 वृंदावन गांवों में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार : प्रतियोगिता संपन्न, 18 पशुपालक बने विजेता
Vishal Choyal
खरगोन। 1 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उन्नत नस्ल की भारतीय गायों के दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खरगोन जिले के 6 चयनित वृंदावन गांवों में 'गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता' आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को नियमानुसार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
खरगोन जिले के 6 चयनित वृंदावन गांव टेमला, बोरावा, चोली, बेड़ियां, सेल्दा और सेगांव में शनिवार को गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता के लिए 58 पशुपालकों ने आवेदन किया था, जिनमें से 44 दुधारू मूल गोवंशीय नस्ल की गायों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में सभी 6 गांवों से कुल 18 पशुपालकों को विजेता चुना गया। गांव स्तर पर उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों के नाम घोषित किए गए।
इन पशुपालकों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
- ग्राम टेमला: पशुपालक राजेश-मोहन धनगर की गिर गाय ने 9.704 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- ग्राम बोरावा: पशुपालक हंसराज-जितेंद्र की गिर गाय ने 14.067 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- ग्राम चोली: पशुपालक पंकज-कैलाश की गिर गाय ने 9.740 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- ग्राम बेड़ियां: पशुपालक देवांशु-प्रदीप की गिर गाय ने 9.849 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- ग्राम सेल्दा: पशुपालक अशोक-संतोष की गिर गाय ने 11.200 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- ग्राम सेगांव: पशुपालक छोटू-मोहन की गिर गाय ने 13.791 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अतिथियों,समाजसेवियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने सभी पशुपालकों और उनकी गायों का पुष्पमाला एवं फूलों से स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
गोवर्धन पूजा के दिन मिलेंगे पुरस्कार
योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को प्रोत्साहन स्वरूप 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये की राशि गोवर्धन पूजा के दिन प्रदान की जाएगी।
नस्लवार दुग्ध उत्पादन के आधार पर हो पुरस्कारों का चयन, पशुपालकों ने रखी मांग
पशुपालकों का कहना है कि इस योजना में भारतीय नस्ल की प्रत्येक गाय के दुग्ध उत्पादन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि गिर नस्ल की गायों का सामान्यतः दुग्ध उत्पादन निमाड़ी और मालवी गायों की तुलना में अधिक होता है। ऐसे में सभी नस्लों की गायों में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
इससे निमाड़ी, मालवी और साहीवाल नस्ल की गायों के साथ-साथ उनके पशुपालकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट