बड़ी खबरें
Trending

सीहोर पुलिस की तत्परता : गुमशुदा बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया

Vishal Choyal

1 month ago 342 views
गुमशुदा बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया

रफीगंज/सीहोर। 18 अक्टूबर 2026। दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी,थाना मंडी अर्चना सिंह चौहान को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रफीगंज से एक नाबालिग बच्ची को उसके दादा शराब के नशे में अपने साथ ले गए हैं। काफी प्रयासों के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और पुलिस टीम को तलाश के लिए रवाना किया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को बच्ची के चाचा से जानकारी प्राप्त हुई कि उसके दादा बच्ची को लेकर गुजरात जाने की बात कह रहे थे। इस पर जीआरपी भोपाल एवं आरपीएफ सीहोर से तुरंत संपर्क किया गया।

इसी दौरान पुलिस को बच्ची के चाचा से ग्राम खारखेड़ी जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने थाना खजूरी सड़क से संपर्क स्थापित किया। तलाश के दौरान थाना खजूरी सड़क से सूचना मिली कि बच्ची अपने दादा के साथ ग्राम खारखेड़ी में मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां बच्ची के पिता एवं अन्य ग्रामीण भी उपस्थित मिले। पूछताछ में पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण दादा बच्ची को अपने साथ ले गए थे। बच्ची से पूछताछ करने पर उसने भी बताया कि उसके दादा उसे लेकर गांव पहुंचे थे।

पुलिस ने पिता के कथन दर्ज किए। उन्होंने बताया कि बच्ची सुरक्षित है और उन्होंने इस मामले को अपराध नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश सहगल, उमेश वर्मा, भूपेंद्र सिंह एवं अबुसूफियान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें