बड़ी खबरें
Trending

भगत सिंह जयंती पर : सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित

Vishal Choyal

3 days ago 75 views
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित

सीहोर। 29 सितंबर 2026। राष्ट्रीय कवि संगम सीहोर जिला इकाई एवं जनसहयोग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर फ्रीगंज मंडी, सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार हीरालाल अनाड़ी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। संचालन डॉ. विजेन्द्र जायसवाल ने किया, जबकि युवा कवि लक्ष्मण चौकसे ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हीरालाल जायसवाल ने भगत सिंह के जीवन एवं देशभक्ति पर कविता प्रस्तुत करते हुए उनके साहस और बलिदान को याद किया। कैलाश चौहान ने भगत सिंह के बलिदान पर कविता सुनाई।

डॉ. विजेन्द्र जायसवाल ने वीर सपूतों को नमन करते हुए रचना प्रस्तुत की, वहीं लक्ष्मण चौकसे ने प्रेरणात्मक कविता के माध्यम से लक्ष्य और मार्गदर्शन का संदेश दिया।

देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं से उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए। अंत में समिति अध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें