भगवान लव-कुश जन्मोत्सव पर : सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
Vishal Choyal
सीहोर। 29 सितंबर 2026। कुशवाहा समाज सीहोर द्वारा सोमवार को भगवान लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला गया। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकले समारोह में समाज के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
चल समारोह का शुभारंभ भोपाल नाका स्थित श्री बजरंग मंदिर से भगवान लव-कुश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद चल समारोह कोतवाली चौराहा और मेन रोड होते हुए लव-कुश चौराहा (शुगर फैक्ट्री चौराहा) स्थित श्री सुंदर गार्डन पहुंचा, जहां समारोह का समापन हुआ।
समारोह में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग पर धार्मिक एवं उत्सवी माहौल देखने को मिला।
चल समारोह में अध्यक्ष बलराम पटेल, पार्षद कमलेश कुशवाहा, पार्षद दिनेश कुशवाहा, पटेल लखनलाल कुशवाहा, पूर्व पार्षद पूनम कुशवाहा, पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, सानंद कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, शुभम कुशवाहा एवं जीवनलाल कुशवाहा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर अखाड़े एवं ढोल दल के सदस्यों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों और चुने हुए जनप्रतिनिधियों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी
पदाधिकारियों का किया सम्मान
110 से अधिक लोगों की आंखों और मधुमेह की जांच
11 अक्टूबर को निकलेगा चल समारोह
विद्यार्थियों को मिली योजनाओं की जरूरी जानकारी
लेपा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
मरीजों को मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा
सुरपाला आंगनवाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक से जगाई नशामुक्ति की अलख