वृद्धजनों के बीच पहुंचा लायंस क्लब : सम्मान के साथ बांटा अपनापन
Vishal Choyal
खरगोन। 8 अक्टूबर 2026। सेवा सप्ताह के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के निर्देशानुसार लायंस क्लब खरगोन सिटी द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सप्ताह के छठे दिन "फूड फॉर हंगर" योजना के तहत जुलवानिया रोड स्थित आनंद धाम वृद्ध आश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान क्लब सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनसे आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव एवं रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. संजय गुप्ता, राजपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डायमंड आनंद क्लब की अध्यक्ष किरण गुप्ता, लायंस क्लब खरगोन सिटी के अध्यक्ष उज्ज्वल अत्रे, कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा, सचिव श्रीमती क्षमा मिश्रा, मीडिया प्रभारी काजल यादव, मेंबरशिप चेयरपर्सन दुर्गेश चौधरी सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी वृद्धजनों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद क्लब सदस्यों ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। सदस्यों ने उनके जीवन के अनुभव और रोचक किस्से भी सुने। कार्यक्रम के अंत में वृद्धजनों के साथ स्वल्पाहार किया गया, जिसमें बिस्किट, केले, मिठाई और मिक्चर शामिल रहे।
लायंस क्लब खरगोन सिटी के अध्यक्ष उज्ज्वल अत्रे ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव आने वाली पीढ़ियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का अर्थ केवल जरूरतमंद की मदद करना नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति के जीवन में अपनापन, सम्मान और खुशी पहुंचाना भी है।
मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा और पुण्य का कार्य है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची संवेदना है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के जीवन के अनुभवों से आने वाली पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है और उनके अनुभव समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।
रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि फूड फॉर हंगर जैसी गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ-साथ उनके बीच अपनत्व की भावना पहुंचाना भी क्लब का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य सेवा और मानवता है तथा क्लब भविष्य में भी इसी तरह की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन लायन सचिव क्षमा मिश्रा ने किया, जबकि अतिथियों एवं वृद्धजनों के प्रति आभार काजल यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित क्लब सदस्यों ने वृद्धजनों के सुख, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना की।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट