ज्योति नगर, खरगोन में नवरात्रि की तैयारियां तेज : 11 अक्टूबर को निकलेगा चल समारोह
Vishal Choyal
खरगोन। 4 अक्टूबर 2026। ज्योति नगर में नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवदुर्गा उत्सव समिति की बैठक में गरबा महोत्सव के आयोजन, पांडाल, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।
समिति ने इस वर्ष भी भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। 11 अक्टूबर को माता की स्थापना से पहले चल समारोह निकाला जाएगा। समिति अध्यक्ष नितिन मालवीय ने बताया ज्योतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में करीब 100 बाय 100 फीट के पांडाल में मां दुर्गा का दरबार और गरबा पांडाल सजाया जाएगा। पांडाल का भूमिपूजन हो चुका है और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
नवरात्रि के नौ दिनों में प्रतिदिन गरबा और डांडिया रास का आयोजन होगा। इसके लिए गरबा मंडली की रिहर्सल भी शुरू हो गई है। आयोजन में स्थानीय मंडली के साथ अन्य जिलों और प्रदेशों की गरबा मंडलियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। गरबा कार्यक्रमों के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी। पांडाल और पहुंच मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। पेयजल, स्वच्छता और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी।
हर शाम मां दुर्गा की आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति प्रचार-प्रमुख दिलीप सोनी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ज्योति नगर में नवरात्रि के दौरान धार्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार करना है।
बैठक में समिति के सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान राजेश पाल, राघवेंद्र आचार्य, मनीष गडकरी, प्रकाश चौरे, दिलीप सोनी, सचिन मालवीय, पंचानन राठौर, हरीश पाल, राजेश परमार्थी, रवि सोनी, प्रमोद जोशी, महेंद्र जायसवाल, मनीष शर्मा, प्रदीप पटेल, अर्पित जायसवाल, नितांशु पाल और सचिन नीमा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी
पदाधिकारियों का किया सम्मान
110 से अधिक लोगों की आंखों और मधुमेह की जांच
विद्यार्थियों को मिली योजनाओं की जरूरी जानकारी
लेपा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
मरीजों को मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा
सुरपाला आंगनवाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक से जगाई नशामुक्ति की अलख