बलवाड़ा की तीन टेकरी में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन : प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार
Vishal Choyal
बलवाड़ा। 10 नवंबर 2026। क्षेत्र की तीन टेकरी और उसके आसपास के इलाकों में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है और आमजन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
लंबे समय से जारी है अवैध उत्खनन
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। यदि समय रहते प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पहाड़ियों, पेड़ों सहित अन्य प्राकृतिक संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है।
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
बलवाड़ा की तीन टेकरी के आसपास के ग्रामीणों ने खनिज विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर मामले की जांच कराई जाए। साथ ही बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में भी उठाया था मुद्दा
बलवाड़ा में 23 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें कलेक्टर, एसपी, क्षेत्रीय विधायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे थे। शिविर के दौरान भी अवैध उत्खनन का मुद्दा उठाया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन परिस्थितियों से ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारियों सहित सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि भी अवैध उत्खनन करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं।
खनिज अधिकारी ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
खनिज विभाग की ओर से बड़वाह, पिटामली और करही में बिना अनुमति अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन बलवाड़ा क्षेत्र में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।
इस संबंध में खनिज अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि खनिज विभाग की टीम को जिस क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है। आपके द्वारा बलवाड़ा की तीन टेकरी पर अवैध खनन का मामला संज्ञान में लाया गया है। जल्द ही खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट