खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई : खरगोन में होटल-प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
Vishal Choyal
खरगोन, दिनांक 09 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खरगोन शहर में विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने समस्त होटल एवं प्रतिष्ठानों के संचालकों से कहा कि वे हाइजीन का विशेष ध्यान रखें। खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई एवं सैनिटाइजेशन का ध्यान रखें। खाद्य पदार्थों को निर्माण स्तर से ही स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जाए तथा उचित तापमान पर पकाने और माइक्रोबियल संक्रमण से बचाव के लिए तैयार पके भोजन को निर्धारित तापमान पर सही समय तक गर्म रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि पूर्ण रूप से पका हुआ एवं हाइजीनिक भोजन ही ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2011 के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इस दौरान नटराज होटल (बावड़ी बस स्टैंड) से सोयाबीन तेल एवं बेसन, श्री गणेश होटल (बावड़ी बस स्टैंड) से सोयाबीन तेल एवं ज्योति होटल (बिस्टान नाका) से पोहा एवं बेसन तथा राधेश्री कचौरी होटल (बस स्टैंड) से सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया।
इसके अलावा शिवम होटल (बस स्टैंड) से पोहा, नटराज कैफे हाउस (बस स्टैंड) से सोयाबीन तेल एवं शिवम संगम होटल (बस स्टैंड) से मैदा एवं बेसन के नमूने संग्रहित किए गए।
सभी संग्रहित नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2011 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि आगामी समय में भी खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। नियम विरुद्ध पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.आर. सोलंकी एवं श्री एन.एस. सोलंकी उपस्थित रहे।
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के कदम की राजीव गुजराती ने की सराहना
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह