बड़ी खबरें
Trending

खंडवा में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली : 9 अक्टूबर को मॉप-अप राउंड

Vishal Choyal

1 month ago 120 views
9 अक्टूबर को मॉप-अप राउंड

खंडवा। 7 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत मंगलवार, 6 अक्टूबर को जिलेभर में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। यह अभियान शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों के साथ ही आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावासों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई। खंडवा शहर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में पार्षद प्रतिनिधि ने छात्राओं को गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई।

नोडल अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 6 अक्टूबर को गोली लेने से छूटे बच्चों को 9 अक्टूबर को मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी।

1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली।

2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ दी जाएगी।

20 से 49 वर्ष की ऐसी महिलाओं को भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी, जो गर्भवती या धात्री नहीं हैं।

खंडवा में बच्चे को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक गोली खिलाती स्वास्थ्यकर्मी

कृमि संक्रमण से हो सकती हैं कई परेशानियां

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पेट में कृमि होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है। नंगे पैर खेलने, बिना हाथ धोए खाना खाने, खुले में शौच करने और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने से कृमि शरीर में पहुंच सकते हैं।

कृमि संक्रमण से खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण, भूख कम लगना, थकान, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर कृमिनाशक दवा देने से बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

शेयर करें