बड़ी खबरें
Trending

जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष : छोटे भाई की हत्या कर फरार हुआ बड़ा भाई गिरफ्तार

Vishal Choyal

3 weeks ago 248 views
छोटे भाई की हत्या कर फरार हुआ बड़ा भाई गिरफ्तार

खरगोन। 23 अक्टूबर 2026। ग्राम लाइनपुरा, काटकूट में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते सोहन पिता सेकड़िया चौहान ने अपने छोटे भाई संतोष को धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी सोहन फरार हो गया।

पुलिस ने लगातार संभावित जगहों पर सर्च अभियान जारी रखा। गुरुवार को मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सोहन ओखला रोड स्थित जंगल में है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर सोहन को पकड़ लिया तथा घटना में उपयोग होने वाले धारदार हथियार (गुप्ती) को भी जब्त कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/26, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को 22 अक्टूबर को न्यायालय बड़वाह में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों और टीम का रहा सहयोग

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक भोपाल के निर्देशन में तथा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज अनुराग सिंह और उप पुलिस महानिरीक्षक सीमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक खरगोन रवींद्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुंतला रूहल के मार्गदर्शन में थाना बलवाड़ा पुलिस टीम द्वारा की गई।

कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वाह, मुकेश इजारदार की मुख्य भूमिका में तथा थाना प्रभारी बलवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काटकूट उनि. अजय कुमार झा, प्रआर. पंजाबसिंह, जालमसिंह मुवेल, विनोद सावनेर, आर. शुभम तोमर, अनिल यादव, प्रदीप कुशवाह, दिलीप पाटीदार, आर. जितेन्द्र कौरव, म.आर. मुस्कान शाक्य तथा साइबर सेल से प्रभारी उनि. दीपक तलवारे, आर. सचिन चौधरी, आर. मगन अलावा एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें