बड़ी खबरें
Trending

कपास की फसल के बीच उगा रखा था गांजा : बलकवाड़ा पुलिस ने 10 लाख की फसल पकड़ी

Vishal Choyal

2 weeks ago 289 views
बलकवाड़ा पुलिस ने 10 लाख की फसल पकड़ी

बलकवाड़ा/खरगोन। 1 नवंबर 2026। पुलिस मुख्यालय की नारकोटिक्स शाखा भोपाल द्वारा 27 अक्टूबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बलकवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की खेती करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को थाना बलकवाड़ा में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोखर निवासी मोहन ने अपने खेत में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बलकवाड़ा सागर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ग्राम पोखर पहुंची। जब टीम मोहन के खेत में पहुंची तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। खेत में कपास की फसल लगी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर कपास की फसल के बीच गांजे के हरे पौधे लगे हुए मिले।

पुलिस ने खेत से कुल 88 हरे गांजे के पौधे जब्त किए। इन पौधों का कुल वजन 102.25 किलोग्राम बताया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी मोहन पिता गुलाबसिंह सिसोदिया, जाति भील, निवासी ग्राम पोखर के विरुद्ध थाना बलकवाड़ा में अपराध क्रमांक 344/2026 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाड़ा सागर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खलटाका मिथुन चौहान, पप्पू मौर्य, रामेश्वर पाण्डेय, प्रवीण कारलेकर, राकेश चौहान, जितेन्द्र सिंह बघेल, महेंद्र ठाकुर, तिलक खरते, लालचंद, जनक मंडलोई सहित थाना बलकवाड़ा के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

वीडियो

शेयर करें