दीपावली से पहले इंदौर प्रशासन सख्त : सुरक्षा में लापरवाही पर दुकान सील और लाइसेंस निरस्त
Vishal Choyal
इंदौर। 22 अक्टूबर 2026। दीपावली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में बाजारों में पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा और सामान्य सुविधाओं को लेकर इंदौर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जा रही है, ताकि पटाखों की दुकानों पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसी क्रम में 21 अक्टूबर को जिला प्रशासन की टीम ने राऊ क्षेत्र की पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भारत फायर वर्क्स (संचालक इमरान अहमद नूर) की दुकान में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं पाए गए। साथ ही, निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखे रखे गए थे। इसके चलते अधिकारियों ने दुकान/गोदाम को सील कर दिया।
यह कार्रवाई राऊ एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल के मार्गदर्शन में तहसीलदार धीरज सोनी द्वारा की गई।

एवं 20 अक्टूबर को भी जिला प्रशासन की टीम ने थाना किशनगंज क्षेत्र के ग्राम बिगड़ंबर में सर्वे नंबर 350 स्थित पटाखा दुकान का निरीक्षण किया। यह दुकान जितेंद्र मोहनलाल बांगेचा के परिसर में संचालित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परिसर में 250 फीट अंदर स्थित जगह पर आने-जाने के गलियारेनुमा रास्ते में पटाखा सामग्री रखी गई थी, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। साथ ही, अग्निशमन वाहन के आने-जाने में भी समस्या हो रही थी।
नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर निर्देश
इंदौर जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने 19 अक्टूबर को आयोजित टीएल बैठक में निर्देश दिए थे कि अग्नि सुरक्षा से संबंधित इंतजामों की अनदेखी करने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखे रखने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान यह देखा जाए कि पटाखा दुकान या गोदाम का संचालन उसी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जिसके नाम पर लाइसेंस जारी किया गया है। यदि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुकान का संचालन किया जाता है, तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।
प्रतिदिन निरीक्षण कर लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए। जहां अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए जाते हैं, वहां संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी सुरक्षा व्यवस्थाओं के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखा दुकानों एवं गोदामों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट