बड़ी खबरें
Trending

छोटे से गांव के युवराज का बड़ा मुकाम : अब पंजाब में दिखाएंगे हॉकी का दम

Vishal Choyal

9 hours ago 65 views
अब पंजाब में दिखाएंगे हॉकी का दम

सीहोर। 21 नवंबर 2026। जिले के छोटे से गांव अरनिया गाजी से निकलकर हॉकी में अपनी पहचान बना रहे प्रतिभावान खिलाड़ी युवराज फूलसिंह ठाकुर अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। युवराज का चयन 18 से 24 नवंबर तक पंजाब के लुधियाना में आयोजित होने वाली फेडरेशन हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वे यहां पृथ्वीपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि विदिशा जिले के सिरोंज में 16 से 18 अक्टूबर तक संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर युवराज का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर उन्होंने अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है।

खेल के प्रति जुनून ने दिलाई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह

युवराज शासकीय आवासीय विद्यालय सीहोर में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। यह मध्यप्रदेश का एकमात्र स्पोर्ट्स एवं छात्रावास स्कूल है। एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने तक का उनका सफर अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

हॉकी के गढ़ सीहोर के लिए गौरव की बात

गौरतलब है कि सीहोर के खिलाड़ी हॉकी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। यही वजह है कि सीहोर को हॉकी के गढ़ के रूप में पहचान मिली है। ऐसे में युवराज का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन जिले के लिए गौरव की बात है।

जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दी बधाई

युवराज की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, प्राचार्य आलोक शर्मा,जिला क्रीड़ा अधिकारी सीहोर अताउल्लाह खान, अभिषेक शर्मा एवं महेंद्र बाथम ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही शैलेंद्र सिंह, अभिषेक भार्गव, प्रभात मेवाड़ा एवं संजय कर्मा,हरपाल सिंह ठाकुर और देवेंद्र सिंह ठाकुर ने भी बधाई दी। वहीं आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने हर्ष व्यक्त करते हुए युवराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फोटो – लुधियाना स्थित हॉकी स्टेडियम का दृश्य।

शेयर करें

संबंधित खबरें

62
पेज 5 / 11