भोपाल में कुराश (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में चमके सीहोर के खिलाड़ी : अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम
Vishal Choyal
सीहोर। 19 अक्टूबर 2026। भोपाल में 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित संभाग स्तरीय कुराश (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में सीहोर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन तथा खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
उल्लेखनीय है कि भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में सीहोर की ओर से वैदिक चौहान (45 किग्रा.), शुभम शर्मा (73 किग्रा.), हरीश वर्मा (81 किग्रा.), आदित्य काजले (55 किग्रा.), प्रगति (40 किग्रा.), याशिका (24 किग्रा.), योगिता लोधी (52 किग्रा.), योगेंद्र यादव (52 किग्रा.), करण राठौर (60 किग्रा.) और ऋषिका (70 किग्रा.) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी चयनित खिलाड़ी 26 नवंबर 2026 से इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।
क्रीड़ा अधिकारी अताउल्लाह खान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और निरंतर अभ्यास के बल पर संभाग स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल कर सीहोर जिले का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, सुभाष स्कूल के प्राचार्य आशीष शर्मा, कुराश प्रशिक्षक मंजू प्रजापति, संजय कर्मा, महेंद्र बाथम, शैलेंद्र चौहान, मनोज व्यास, लोकेश परमार और अंकित गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, आगामी राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट