बड़ी खबरें
Trending

खेलों खरगोन अभियान : 2 नवंबर से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिलेंगे ₹10 हजार

Vishal Choyal

3 weeks ago 194 views
2 नवंबर से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिलेंगे ₹10 हजार

खरगोन। 26 अक्टूबर 2026। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए खरगोन कलेक्टर गुरु प्रसाद द्वारा ‘खेलों खरगोन’ अभियान की पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत 2 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित होंगी।

पांच विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं

इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के युवा भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में पांच विधाएं शामिल हैं, जिनमें—

- 100 मीटर दौड़

- 200 मीटर दौड़

- तवा फेंक

- गोला फेंक

- लंबी कूद

शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकेंगे।

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

खेल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 10,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3,000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।

2 नवंबर से स्टेडियम मैदान में शुरू होगी प्रतियोगिता

खरगोन विकासखंड की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2 नवंबर 2026 को खरगोन के स्टेडियम मैदान में सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन अनिवार्य

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य है।

ऑफलाइन पंजीयन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (BEO), विकासखंड स्रोत केंद्र (BRC), शासकीय महाविद्यालय के खेल अधिकारी अथवा कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

ऑनलाइन पंजीयन के लिए खिलाड़ी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन लिंक:

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeQsjyc3I2v8wwz7uUYBb9xTNUyCjhe-A940U61NOFd0VZSTQ/viewform

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए युवा समन्वयक खरगोन श्री जितेंद्र हिरवे के मोबाइल नंबर 9827350418 पर संपर्क किया जा सकता है।

फोटो: खेल प्रतियोगिताओं का सांकेतिक चित्र।

शेयर करें