बड़ी खबरें
Trending

बड़वाह में क्रिकेट का रोमांच : अग्रवाल स्ट्राइकर्स ने जीती अग्रवाल प्रीमियर लीग-2 की ट्रॉफी

Vishal Choyal

1 month ago 160 views
अग्रवाल स्ट्राइकर्स ने जीती अग्रवाल प्रीमियर लीग-2 की ट्रॉफी

बड़वाह। 8 अक्टूबर 2026। नगर में अग्रवाल यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग-2 प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद अग्रवाल स्ट्राइकर्स ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

विजेता टीम के कप्तान आकाश गर्ग सहित पूरी टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7,500 रुपए नगद राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं नुकुल अग्रवाल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम को 5,100 रुपए नगद राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के कप्तान किशन अग्रवाल को 3,100 रुपए नगद राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार अंकित अग्रवाल को 1,100 रुपए नगद राशि के साथ दिया गया। वहीं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार पुनीत गर्ग को 1,100 रुपए नगद राशि के साथ प्रदान किया गया।

आयोजन के अवसर पर अग्रसेन जयंती महोत्सव के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रवि एरन और निश्चय गोयल ने कमेंट्री की, जबकि चेतन अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। सम्मानित किए जाने वाले पुरस्कार एवं ट्रॉफियां अग्रवाल समाज के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के सहयोग से प्रदान की गईं।

आयोजन को सफल बनाने में बसंत जी अग्रवाल (गोपाल मिष्ठान), तनय गर्ग, रुद्र अग्रवाल, सुमित गर्ग, कान्हा अग्रवाल एवं उमंग गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

इसके अलावा नारायण अग्रवाल, डॉ. बी.के. अग्रवाल, राजेश गर्ग, दिलीप गोयल, विजय गुप्ता, मनोज (M.S.), उत्कर्ष सिंघल, कुशाग्र गर्ग एवं नीरज सिंघल का भी आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें