सीहोर में किसान कांग्रेस की समीक्षा बैठक : किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Vishal Choyal
सीहोर। 29 अक्टूबर 2026। जिला किसान कांग्रेस कमेटी सीहोर द्वारा 28 अक्टूबर को स्थानीय कुईया गार्डन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों के अधिकारों एवं समस्याओं पर चर्चा करने के साथ संगठन को मजबूत बनाना था। बैठक में जिला किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक की शुरुआत जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश चौहान द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक के बाद किसानों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस किसानों के साथ, भाजपा बड़े व्यापारियों की सरकार: सज्जन सिंह वर्मा
बैठक के मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण उन पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है और केवल बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचा रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के हित में लगातार काम करने की अपील की।

किसानों के अधिकारों के लिए किसान कांग्रेस संघर्षशील: धर्मेंद्र सिंह चौहान
बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संवाद करने, उनकी समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने की बात कही।
किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
बैठक के बाद किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने किया। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी, फसल मुआवजे में देरी और अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्याओं के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए समय पर खाद उपलब्ध कराने, पूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और फसल क्षति का मुआवजा शीघ्र देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम में भोपाल-सीहोर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष अभय कुमार मेहता, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, सीहोर विधानसभा प्रभारी दिनेश मेघानी, सहकारी नेता अभय कुमार मेहता, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष रामनारायण परमार, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, सीहोर विधानसभा निर्वाचन प्रभारी कमलेश चांडक,के.के. रिछारिया सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेश परमार, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतन सिंह ठाकुर, घनश्याम यादव, रमा पटेल, आशिक मंसूरी, आशिफ अंसारी, ओम सोनी, जतिन परमार, अनुभव सोनी,शेक तोशिफ,
मनीष मेवाड़ा और तनिष्क त्यागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट