बड़ी खबरें
Trending

सीहोर में कांग्रेस की बैठक : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की बनाई रणनीति

Vishal Choyal

3 weeks ago 242 views
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की बनाई रणनीति

सीहोर। 27 अक्टूबर 2026। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को स्थानीय कुईया श्री गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बालासाहेब थोराट एवं सह-पर्यवेक्षक रजनीश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम संगठन महामंत्री विवेक राठौर एवं सीहोर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम यादव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि बालासाहेब थोराट एवं रजनीश सिंह ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का आधार स्तंभ है। इसकी रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को प्रदेश के जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष राजू गुजराती ने बताया कि 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जमीनी स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों तथा संगठन के पदाधिकारियों से एकजुट होकर अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया।

चौपालों और घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची की करेंगे जांच

इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वोट रक्षक’ के रूप में प्रत्येक गांव के बूथ स्तर पर मतदाता सूची से संबंधित मामलों का रिकॉर्ड तैयार करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता गांवों में चौपालों और घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची दिखाएंगे, ताकि वे अपने परिवार के सदस्यों के नामों का सत्यापन कर सकें और यह जांच सकें कि कहीं किसी का नाम मतदाता सूची से हटाया तो नहीं गया है या उसमें कोई अन्य त्रुटि तो नहीं है।

यदि किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो वोट रक्षक संबंधित दस्तावेज एकत्र कर नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों में सुधार के लिए आवश्यक फॉर्म भरवाएंगे।

सीहोर में कांग्रेस की बैठक के दौरान मंच पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता और कार्यक्रम का संचालन करते वक्ता।

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने पर उठाए सवाल

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मध्यप्रदेश की मतदाता सूची में हुए बदलाव का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पुनरीक्षण से पहले प्रदेश में कुल 5,74,06,143 मतदाता पंजीकृत थे। प्रारूप मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 5,31,31,983 रह गई, जबकि अंतिम मतदाता सूची में कुल 5,39,81,065 मतदाता दर्ज किए गए।

कांग्रेस की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची में 2,79,04,975 पुरुष, 2,60,75,186 महिला और 904 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। पार्टी ने दावा किया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कुल 34,25,078 नाम हटाए गए, जबकि प्रारूप सूची से अंतिम सूची तक मतदाताओं की संख्या में 8,49,082 की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अनुपस्थित, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के मामलों में उचित जांच पर जोर दिया। साथ ही, मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के कारणों की पारदर्शी जांच की मांग भी की।

दिल्ली में विशाल रैली में शामिल होने का आह्वान

एक महीने तक चलने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के दौरान कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली आयोजित की जाएगी।

इस अभियान के समर्थन में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अभियान के अंत में 25 और 26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ यात्रा का आयोजन भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में सीहोर जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, सीहोर विधानसभा प्रभारी दिनेश मेघानी, इछावर विधानसभा प्रभारी कैलाश परमार तथा पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से सीहोर विधानसभा निर्वाचन प्रभारी कमलेश चांडक, संगठन महासचिव विवेक राठौर, सीहोर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम, रमेश गुप्ता, राजाराम बड़े भाई, राजेंद्र वर्मा, सुनील दुबे, के.के. रिछारिया, सीताराम भारती,अर्जुन सिंह, हरी मेवाड़ा, गणेश तिवारी, राजेश भूरा यादव, नरेंद्र खंगराले, गुलाब भाई ठाकुर, दीप्ति कीर, आरती खंगराले, ममता शर्मा, डॉ. एजाद, जाहिद गुड्डू, प्रेम पटारिया, मुस्ताक भाई, अरविंद मेवाड़ा, ओम बाबा राठौर, डॉ. अनीस खान, कमल सिंह चौहान, विष्णु प्रसाद राठौर, चंपालाल राठौर, ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, राशिद चाचा, हफीज चौधरी, इदरिश मंसूरी, साहिल

मिर्जा, चंदर सिंह ठाकुर, पंकज शर्मा, घनश्याम मीणा, मनोज पटेल, रामनारायण शर्मा, मदनलाल इटावदिया, संजीव अग्रवाल, ओम पटेल, तुलसी राजकुमार राठौर, संतोष मालवीय, तनिष्क त्यागी, ब्रजेश पाटीदार, यश यादव, अनुभव सेन और ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें