बड़ी खबरें
Trending

खरगोन में BSP की जोन स्तरीय श्रद्धांजलि सभा : मान्यवर कांशीराम जी को किया नमन

Vishal Choyal

1 month ago 136 views
मान्यवर कांशीराम जी को किया नमन

खरगोन। 10 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी के 20वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय खरगोन में "जोन स्तरीय श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी" का आयोजन किया गया। टीआईटी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बसपा के मुख्य जोन प्रभारी एडवोकेट कमलेश कुमार ने मान्यवर कांशीराम जी के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मान्यवर कांशीराम जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित बसपा के तीनों इंदौर जोन प्रभारी धीरेन्द्र निराला, डी.पी. चौधरी एवं इंजीनियर शंकर इटावा ने भी अपने विचार रखे।

इसके अलावा दिलीप प्रसाद, गजानंद सांवनेर, हाजी अय्युब अली, मुन्नालाल तेजी, गणेश गोयल, समरथ कश्यप, गेंदालाल परमार, रविन्द्र मालविय, श्रीमती उषा मौर्य, ओमप्रकाश बार्दी, रामभजन तंबोली, रामचंद्र अहिरवार, करणसिंह बडोले, अमीन लाला, राजेंद्रसिंह चौखटिया, आजाद मंसूरी एवं रामकुमार सूर्यवंशी सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

खरगोन में BSP पदाधिकारी मीडिया से बातचीत करते हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के जिला अध्यक्ष रमेश अंजना ने की। उन्होंने मान्यवर कांशीराम साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नसीर खान, नरेंद्र कंचोले, कमलकांत निहाले, आनन्दा पहलवान, द्वारका प्रसाद सिटोले, राजाराम खांडे, पवन भालसे, ललित लिमनपुरे, रुपसिंह मोयदे, रितेश कस्तुरे, रामेश्वर भालसे, सखाराम रावल, कैलाश बौद्ध एवं कैलाश बिलवे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में खरगोन सहित खंडवा, बड़वानी, झाबुआ, मंदसौर, बुरहानपुर, धार, नीमच, इंदौर, उज्जैन एवं देवास

विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

शेयर करें