नर्मदा पाइपलाइन से भरेगा तिल्लौर खुर्द का प्राचीन तालाब? : विधायक मधु वर्मा ने उठाई मांग
Vishal Choyal
तिल्लौर खुर्द/इंदौर। 18 अक्टूबर 2026। इस वर्ष कम बारिश के कारण कई जगहों पर तालाब पूरी तरह नहीं भर पाए हैं। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में जल संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। किसानों के लिए सिंचाई के पानी की व्यवस्था सुलभ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तिल्लौर खुर्द के प्राचीन तालाब को नर्मदा पाइपलाइन के माध्यम से भरने की योजना को लेकर राऊ विधायक मधु वर्मा ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को पत्र सौंपा।
विधायक मधु वर्मा ने पत्र के माध्यम से कहा कि ग्राम पंचायत तिल्लौर खुर्द की आबादी लगभग 8,000 है। बारिश के समय तालाब भर जाता है, लेकिन 2 से 3 महीने में ही यह वापस खाली हो जाता है। इसके कारण किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं ग्रामीणों को भी पानी की उपलब्धता में दिक्कतें आती हैं। किसान इस तालाब से अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पानी लेते हैं तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार शुल्क भी जमा करते हैं।
विधायक वर्मा ने कहा कि आसपास के कई गांवों में नर्मदा पाइपलाइन के माध्यम से वर्षभर पानी उपलब्ध रहता है, जिससे तालाबों एवं जल स्रोतों में भी पानी बना रहता है। वहीं, तिल्लौर खुर्द में ऐसी सुविधा नहीं होने के कारण जल संकट की स्थिति निर्मित हो जाती है।
काचरोट की नर्मदा पाइपलाइन से तालाब भरने की संभावना तलाशी जाएगी
इस पर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि पास के गांव काचरोट में नर्मदा पाइपलाइन उपलब्ध है। इस पाइपलाइन के माध्यम से तिल्लौर खुर्द के तालाब को भरने की संभावना पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सर्वेक्षण, योजना की स्वीकृति तथा अन्य संबंधित पहलुओं पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल से क्षेत्र की जल संबंधी समस्याओं का निदान हो सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी किया जाएगा आग्रह
मंत्री सिलावट ने कहा कि इस वर्ष कम बारिश के कारण इंदौर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और किसानों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। ऐसी स्थिति में जनजीवन अस्त-व्यस्त न हो और किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके, इसके लिए विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नर्मदा जल की आपूर्ति के संबंध में आग्रह करेगा, ताकि कम वर्षा के कारण उत्पन्न जल संकट से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
इस दौरान विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा, घनश्याम पाटीदार, धर्मेंद्र वर्मा, रवि रावलिया सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट