बड़ी खबरें
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत : लेपा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

Vishal Choyal

14 hours ago 65 views
लेपा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

लेपा/कसरावद। 4 अक्टूबर 2026। ग्राम लेपा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित गर्भवती हितग्राहियों के सम्मान के साथ हुई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं उचित देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, गर्भवती महिलाओं एवं उपस्थित नारी शक्ति को बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत उपस्थित ग्रामीणजनों को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला केवट ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र भेजने की अपील की। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि आसाराम केवट सहित भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल के लखन केवट, दिलीप केवट, महेश केवट एवं मोनू केवट उपस्थित रहे। वहीं आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा गोयल, संगीता गोयल, श्वेता केवट सहित ग्राम की नारी शक्ति एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

शेयर करें