सीहोर में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश : मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक से जगाई नशामुक्ति की अलख
Vishal Choyal
सीहोर। 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुरू हुए मद्य निषेध सप्ताह के तहत शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 02 से 08 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों को सामने रखा। प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। छात्राओं ने परिवार एवं समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर गिरिराज सिंह परिहार और सहायक संचालक महेश यादव ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। ऐसे में युवाओं की जागरूकता और सहभागिता नशामुक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकती है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश समाज के बड़े वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. स्मिता शर्मा, विश्वास बगवैया, कामिनी तोमर, श्वेता यादव, शक्ति तिवारी,
चेतना भाटी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण और छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी
पदाधिकारियों का किया सम्मान
110 से अधिक लोगों की आंखों और मधुमेह की जांच
11 अक्टूबर को निकलेगा चल समारोह
विद्यार्थियों को मिली योजनाओं की जरूरी जानकारी
लेपा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
मरीजों को मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा
सुरपाला आंगनवाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित