सहस्रबाहु जयंती पर आस्था और सामाजिक एकता का संगम : कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
Vishal Choyal
सीहोर। 17 नवंबर 2026। कलचुरी कलार समाज एवं ताम्रकार समाज के स्वजातीय बंधुओं द्वारा सोमवार को राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की जयंती के अवसर पर स्थानीय सहस्रबाहु मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में कलचुरी समाज एवं ताम्रकार समाज के वरिष्ठजन, समाजबंधु और मातृशक्ति शामिल हुईं।
महाआरती में कलचुरी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया, मंदिर समिति के संरक्षक ओंकार प्रसाद जायसवाल, समाज के सचिव निलेश राय, कोषाध्यक्ष परमानंद राय एवं समाज के वरिष्ठजनों ने सहभागिता की। वहीं ताम्रकार समाज की ओर से रामनारायण ताम्रकार, सुशील ताम्रकार और गोविंद ताम्रकार सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।
आरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया तथा सभी को जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कलचुरी एवं ताम्रकार समाज के बंधुओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और मिलकर भगवान सहस्रबाहु की आरती करने एवं जयंती मनाने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर कलचुरी समाज के कोषाध्यक्ष परमानंद राय ने कहा कि हम सभी भगवान कार्तवीर्य अर्जुन के अनुयायी हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से मिलकर भगवान राजराजेश्वर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के संरक्षक ओंकार प्रसाद जायसवाल का सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित समाजबंधुओं ने मंदिर परिसर में सहस्रबाहु भवन बनाने को लेकर भी अपने विचार रखे।
सभी समाजबंधुओं ने की सहभागिता
कार्यक्रम में कलचुरी एवं ताम्रकार समाज के वरिष्ठजन और समाजबंधु उपस्थित रहे। इनमें सुरेश राय लाइनमैन, मोहन राय बाबा, निलेश राय, रमेश राय रामजी, हरीश राय, राधेश्याम जायसवाल, कुंदन राय सर, श्याम जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, हीरालाल जायसवाल, देवेंद्र राय सर, ओमप्रकाश राय कल्लू, मोर सिंह जायसवाल, राजेश जायसवाल, विमल राय, नरेश राय, धर्मेंद्र राय, प्रेम राय, देव राय दौऊ, देवेंद्र राय बंटी, डॉ. विजेंद्र जायसवाल, लक्ष्मण सिंह चौकसे और राहुल राय सहित अन्य समाजबंधु शामिल रहे।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट