विद्यार्थियों की पढ़ाई के बीच गरबा आयोजन पर आपत्ति : कलेक्टर को सौंपा आवेदन
Vishal Choyal
सीहोर। 7 अक्टूबर 2026। आवासीय स्कूल ग्राउंड में 14, 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले तीन दिवसीय गरबा महोत्सव को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बोरदी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर आयोजन की अनुमति निरस्त करने की मांग की है।
आवेदन में बोरदी ने स्कूल शिक्षा विभाग के 17 नवंबर 2014 के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने बताया कि आवासीय स्कूल ग्राउंड के आसपास कई छात्रावास हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहते हैं। गरबा आयोजन के दौरान होने वाले कार्यक्रम और ध्वनि से विद्यार्थियों की पढ़ाई में परेशानी होने की आशंका है।
बोरदी के अनुसार, आवासीय स्कूल मध्यप्रदेश का शासकीय खेलकूद आवासीय विद्यालय है, जहां विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेल प्रशिक्षण भी लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैदान की स्थिति पहले से ठीक नहीं है और विद्यार्थियों की ओर से इसे लेकर शिकायतें भी सामने आई हैं। ऐसे में बड़े आयोजन से उनकी खेल गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि गरबा महोत्सव के आयोजन से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। गरबा हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है, लेकिन इसके लिए ऐसा स्थान चुना जाना चाहिए, जहां विद्यार्थियों की पढ़ाई और खेल गतिविधियों पर असर न पड़े।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के हित और स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आवासीय स्कूल ग्राउंड में प्रस्तावित गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त की जाए और आयोजन के लिए शहर में किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट