उलगुलान के नायक को नमन : कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
Vishal Choyal
कसरावद/खरगोन। 17 नवंबर 2026। शासकीय महाविद्यालय कसरावद में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, सामाजिक योगदान, अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश ठाकुर ने किया।
युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को अपनाने की जरूरत
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राकेश ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर समाज को जागरूक किया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों को आत्मसात कर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
सामाजिक जागरूकता की जगाई अलख
महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विजय सिंह मंडलोई ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने आदिवासी समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता की अलख जगाई। उनके विचार आज भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण की प्रेरणा देते हैं।

अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान का किया नेतृत्व
नोडल अधिकारी डॉ. शोभाराम सोलंकी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उलगुलान अर्थात महान आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने अल्पायु में ही असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
सामाजिक परिवर्तन और एकता का दिया संदेश
प्रोफेसर मनोज कछवाये ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन को सामाजिक परिवर्तन और सामूहिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
वहीं डॉ. रश्मि चौहान ने कहा कि उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज में चेतना और जागरूकता का संचार किया।
ग्रंथपाल दीपक राठौड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन इतिहास के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष और विचार हमें देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं।
स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ. मोहम्मद समीर खान ने उनके जीवन को साहस, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण बताते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा लेने की बात कही।
प्रोफेसर मनोज भावे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अपनी विरासत पर गर्व करने और समाजहित में कार्य करने का संदेश देता है। उन्होंने संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शोभाराम सोलंकी ने किया तथा आभार प्रोफेसर मनोज कछवाये ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट