बड़ी खबरें
Trending

बलवाड़ा में जन विश्वास शिविर : कलेक्टर-SP ने सुनीं शिकायतें; हितग्राहियों को मिले चेक और पट्टे

Vishal Choyal

3 weeks ago 392 views
कलेक्टर-SP ने सुनीं शिकायतें; हितग्राहियों को मिले चेक और पट्टे

बलवाड़ा। 24 अक्टूबर 2026। बलवाड़ा में कृषि उपज मंडी में 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव, जिला कलेक्टर खरगोन गुरु प्रसाद, पुलिस अधीक्षक खरगोन रवींद्र वर्मा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही, प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने योजनाओं के हितग्राहियों को किया लाभान्वित

जन विश्वास शिविर में कलेक्टर गुरु प्रसाद ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इसमें आवासीय पट्टे, महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक, दिव्यांग पेंशन तथा मुर्गी पालन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति चेक प्रदान किए गए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने प्राप्त शिकायतों को सुना तथा उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता एवं प्रशासन के बीच संवाद और सामंजस्य को बेहतर बनाना है।

बलवाड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत आयोजित जन विश्वास शिविर में उपस्थित आमजन।

सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का लिया जायजा

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई तथा उनका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने थाना बलवाड़ा एवं थाना करही की कार्यप्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर सुधार के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने थानों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे थाने में आने वाले आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता से उनका निराकरण करें। साथ ही, क्षेत्र का सतत भ्रमण करने और जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

बलवाड़ा कृषि उपज मंडी में आयोजित शिविर के दौरान एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, जनपद पंचायत सीईओ मुकेश जैन, तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें