बड़ी खबरें
Trending

वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई गति : आर्य समाज सीहोर की नई टीम गठित

Vishal Choyal

3 weeks ago 404 views
आर्य समाज सीहोर की नई टीम गठित

गंज/सीहोर। 22 अक्टूबर 2026। आर्य समाज द्वारा 15 अक्टूबर को सीहोर जिले की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन कार्यकारिणी के प्रधान कार्यालय आर्य समाज मंदिर, महाराणा प्रताप कॉलोनी, गंज में किया गया, जिसमें आर्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।

कार्यकारिणी का गठन मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सभा के प्रधान प्रकाश आर्य, महामंत्री अतुल वर्मा, संभागीय प्रधान दिनेश बाजपेई तथा संभागीय उपमंत्री अमर प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवीन कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य आर्य समाज के सिद्धांतों, वैदिक विचारधारा एवं वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार को गति देना है।

जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

आर्य समाज जिला सीहोर की नवीन कार्यकारिणी में आचार्य विजय राठौर को जिला प्रभारी, पुरोहित संदीप आर्य को जिला सहप्रभारी, आर्य भरत मुकाती को जिला प्रचार मंत्री, हर्ष राठौर को जिला कार्यालय मंत्री, डॉ. ब्रजेश झलावाया को जिला बौद्धिक अध्यक्ष तथा संतोष सिंह आर्य को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

तहसीलवार पदाधिकारियों की घोषणा

तहसीलवार जिम्मेदारियों के तहत बुधनी में लखन लाल राठौर को प्रभारी एवं कुमारी सृष्टि आर्या को सहप्रभारी बनाया गया है। आष्टा में मुकेश कुमार आर्य को प्रभारी, सुनील कुमार आर्य को सहप्रभारी तथा राम सिंह आर्य को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। जावर में बाबू लाल सोनी प्रभारी, कोक आर्य सहप्रभारी एवं मोहन भावसार प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सीहोर तहसील में श्याम बाबू विश्वकर्मा को प्रभारी एवं अभिलेख वर्मा को सहप्रभारी बनाया गया है। इछावर में राजपाल परमार प्रभारी एवं अरविंद राठौर सहप्रभारी होंगे। दौराहा में रमेश वर्मा को प्रभारी, चन्दर मंडलोई को सहप्रभारी एवं महेश राजपूत को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हवन-पूजन करते हुए।।

इसी प्रकार श्यामपुर में अजय साहू प्रभारी, बंटी कुशवाह सहप्रभारी एवं रामबाबू जाट प्रचार मंत्री होंगे। भैरूंदा में आर्य सुमन शास्त्री को प्रभारी, रामबाबू आर्य को सहप्रभारी एवं लोकेश नागर को प्रचार मंत्री बनाया गया है। रेहटी तहसील में शिवराज शास्त्री प्रभारी एवं अनिरुद्ध आर्य सहप्रभारी होंगे।

ग्रामीण सीहोर की जिम्मेदारी द्वारका प्रसाद वर्मा को प्रभारी तथा डॉ. जगदीश वर्मा को सहप्रभारी के रूप में सौंपी गई है।

संरक्षक मंडल में वरिष्ठजन शामिल

नवीन कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में डॉ. राजेंद्र कसौटिया, पुष्पलता राठौर, डॉ. राधेश्याम नरोलिया, जितेंद्र चौरसिया, हेमंत कुशवाह, पं. जगदीश दुबे, डॉ. राजमल मनोरिया, विजय कुलश्रेष्ठ, सूर्यकांत आर्य, अरुण राठौर, हेमंत कुशवाहा, दीपक आर्य एवं सुंदर लाल राठौर सहित अन्य वरिष्ठजनों को शामिल किया गया है।

इसके पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हवन-पूजन भी किया। सभी ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनका स्वागत किया। साथ ही, सभी ने नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आग्रह किया।

शेयर करें