बड़ी खबरें
Trending

स्वच्छ दूध उत्पादन को लेकर : 98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण

Vishal Choyal

4 days ago 101 views
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण

भगवानपुरा/खरगोन। 28 सितंबर 2026। इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित द्वारा रविवार को जिला संघ खरगोन के माध्यम से राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) के तहत ग्राम पंचायत भगवानपुरा के सभागृह में स्वच्छ एवं शुद्ध दूध उत्पादन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के 98 दुग्ध उत्पादक किसानों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण में किसानों को उन्नत नस्ल के पशुपालन, संतुलित पशु आहार, पशुओं की स्वच्छता एवं देखभाल तथा स्वच्छ दूध उत्पादन की जानकारी दी गई। साथ ही सहकारी संस्थाओं में सदस्यों की सदस्यता, अधिकार एवं कर्तव्यों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओंकार यादव, दुग्ध संघ के नोडल अधिकारी डी.पी. त्यागी, सुपरवाइजर शिवराम पाटीदार, बी-पेक्स संस्था भगवानपुरा के प्रबंधक गौतम लाड़ एवं ग्राम पंचायत सरपंच ज्ञानसिंग डाबर उपस्थित रहे।

भगवानपुरा में स्वच्छ दूध उत्पादन प्रशिक्षण के दौरान उत्पादक किसान

प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन के माध्यम से अतिरिक्त आय सृजन और किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। अंत में किसानों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर फीडबैक लिया गया।

शेयर करें