बड़ी खबरें
Trending

26 साल की देशसेवा पूरी कर घर लौटे : रिटायर्ड सैनिक दिग्विजय राठौड़ का कुटुम्ब आश्रय समिति ने किया सम्मान

Vishal Choyal

14 hours ago 84 views
रिटायर्ड सैनिक दिग्विजय राठौड़ का कुटुम्ब आश्रय समिति ने किया सम्मान

सनावद/खरगोन। 3 अक्टूबर 2026। सेना में 26 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए दिग्विजयसिंह राठौड़ के सम्मान में सनावद में नगरवासियों द्वारा स्वागत जुलूस निकाला गया। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान कुटुम्ब आश्रय समिति की ओर से भी दिग्विजयसिंह राठौड़ का सम्मान किया गया। समिति की अध्यक्षा अश्विनी चौधरी और पुष्पेंद्र रावल ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समिति पदाधिकारियों ने उनकी देशसेवा और समर्पण को गौरव का विषय बताया।

कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

टी.सी. गोखले ने विभिन्न प्रेरणादायी नगमे प्रस्तुत किए, जबकि पुष्पेंद्र रावल ने बांसुरी पर मधुर धुनें सुनाईं और कार्यक्रम का संचालन भी किया।

समाजसेवी रघुनाथ सावळदे ने अपने संबोधन में कुटुम्ब आश्रय समिति की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति पिछले 15 वर्षों से जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय है और अपने कार्यों के लिए शासन स्तर पर सम्मानित हो चुकी है।

कार्यक्रम में समिति की संरक्षक शोभा चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों तथा रवि कुमार, कमल भाई, हुकुमचंद कटारिया, अशोक वर्मा, राजकुमार बोडाना और विजय सोनी का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों ने रिटायर्ड सैनिक दिग्विजयसिंह राठौड़ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें