बड़ी खबरें
Trending

विद्यार्थियों में तार्किक सोच विकसित करने की पहल : विनय बाल मंदिर में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Vishal Choyal

1 month ago 168 views
विनय बाल मंदिर में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

सीतापुर/खरगोन। 13 अक्टूबर 2026। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सीतापुर में संचालित विनय बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए।

स्कूल संचालक उज्ज्वल अन्ने ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच विकसित करना है। प्रतियोगिता में दो विषय रखे गए थे। पहले विषय सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों ने इसके उपयोग के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। उन्होंने सोशल मीडिया के मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के साथ-साथ इसके गलत उपयोग से होने वाले नुकसान पर भी अपने तर्क प्रस्तुत किए।

दूसरा विषय जंक फूड और फास्ट फूड पर आधारित था। इसमें विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए जंक फूड और फास्ट फूड के सेवन के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।

विनय बाल मंदिर स्कूल, सीतापुर में वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को समझाते शिक्षक।

सोशल मीडिया और जंक फूड जैसे दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी समझ के आधार पर इनके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय संचालक कविता अन्ने और प्राचार्य शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अन्ने ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अनुभव मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को आवश्यक बताया।

शेयर करें