खरगोन में पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान : 72 वारंटी गिरफ्तार; 93 गुंडों की जांच
Vishal Choyal
खरगोन। 29 अक्टूबर 2026। शातिर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार खरगोन पुलिस द्वारा विशेष रात्रि गश्त अभियान यानी कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक थाना एवं चौकी के पुलिसकर्मियों ने सूचीबद्ध गुंडों-बदमाशों, वारंटियों और अपराधियों के घरों एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 72 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। सघन गश्त अभियान के दौरान पुलिसकर्मी रातभर सड़कों पर मौजूद रहे।
देर रात अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश
27 और 28 अक्टूबर 2026 को कॉम्बिंग गश्त अभियान के तहत रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक खरगोन जिले के सभी थानों एवं चौकियों की पुलिस सक्रिय रही। अभियान में पुलिसकर्मियों ने पूरी भागीदारी निभाई।
अभियान के अंतर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी, सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों की औचक जांच और रात के समय सक्रिय रहने वाले अपराधियों की धरपकड़ की गई।
72 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, 18 स्थायी वारंटियों की भी कार्रवाई
कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने 72 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 18 स्थायी वारंटियों सहित थाना क्षेत्रों में मौजूद 93 सूचीबद्ध गुंडों और 62 निगरानी बदमाशों की जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ आरोपी लंबे समय से फरार थे और बार-बार अपने ठिकाने बदल रहे थे। ऐसे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर देर रात दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, कई अपराधियों को उनके घरों से पकड़ा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान
कॉम्बिंग गश्त अभियान की शुरुआत से पहले पुलिस अधीक्षक खरगोन रवींद्र वर्मा ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के समस्त एसडीओपी भी अभियान के दौरान सक्रिय रहे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रात में जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों का निरीक्षण किया।
आमजन की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष रात्रि गश्त अभियान चलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने नियमित जांच और अपराधियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हो।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट