बड़ी खबरें
Trending

खरगोन में गांजे की अवैध खेती का खुलासा : खेत से 190 पौधे जब्त; आरोपी फरार

Vishal Choyal

3 weeks ago 187 views
खेत से 190 पौधे जब्त; आरोपी फरार

खरगोन। 28 अक्टूबर 2026। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय की नारकोटिक्स शाखा, भोपाल द्वारा 27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय राज्य स्तरीय नारकोटिक्स अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना है।

इसी अभियान के तहत भगवानपुरा थाना पुलिस ने ग्राम जामनियापानी में एक खेत से गांजे के 190 पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 91 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 4 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।

मक्का और तुअर की फसल के बीच मिले गांजे के पौधे

भगवानपुरा थाना पुलिस को 27 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जामनियापानी निवासी सेरका पिता नानछिया बारेला के खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाए गए हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी भगवानपुरा निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लौवंशी और चौकी प्रभारी सिरवेल निरीक्षक रामजीलाल डुडवे के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने खेत पर दबिश दी। वहां मक्का और तुअर की फसल के बीच तलाशी लेने पर गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने मौके से 190 पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 91 किलोग्राम बताया गया है। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत 4 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम को खेत पर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस ने आरोपी सेरका पिता नानछिया बारेला, निवासी ग्राम जामनियापानी, खापरजामली के खिलाफ थाना भगवानपुरा में अपराध क्रमांक 349/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल के निर्देशन में तथा एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी भगवानपुरा लक्ष्मण सिंह लौवंशी और चौकी प्रभारी सिरवेल रामजीलाल डुडवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक नरसिंह मोरे, मोतीलाल आश्के, सचिन पानपाटील, काशीराम पटेल, हिरालाल धनगर, भारत सोलंकी, जयपाल बघेल, शंकर जमरे, देवीसिंह वास्कले, संतोष डाबी, शंकर सहित थाना भगवानपुरा और चौकी सिरवेल के अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें