बड़ी खबरें
Trending

नींबूखेड़ा में जनजातीय गौरव दिवस पर दिखी परंपरा की झलक : तीर-कमान से साधे निशाने

Vishal Choyal

3 days ago 171 views
तीर-कमान से साधे निशाने

सीहोर। 15 नवंबर 2026। जिले की इछावर तहसील के ग्राम नींबूखेड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर तीर-कमान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री करण वर्मा शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

इस अवसर पर मंत्री करण वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकनायक थे। उन्होंने जनजातीय समुदाय के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

मंत्री वर्मा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, उनके संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने जनजातीय समुदाय की परंपराओं, संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित रखने की बात भी कही।

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मंच पर बैठे राजस्व मंत्री करण वर्मा और अन्य अतिथिगण, नींबूखेड़ा, सीहोर।

तीर-कमान प्रतियोगिता रही मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीर-कमान प्रतियोगिता रही, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने तीरंदाजी करते हुए अपने निशाने साधे। पारंपरिक खेल एवं संस्कृति को सहेजने के प्रयासों के लिए मंत्री करण वर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में इनकी रही सहभागिता

कार्यक्रम में तहसीलदार गजेंद्र लोधी, जनपद पंचायत सीईओ रूशाली पोरस, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मेवाड़ा, नींबूखेड़ा सरपंच अखिलेश कर्मा, सोहनखेड़ा सरपंच राजाराम सोलंकी, सालीखेड़ा सरपंच रेमसिंह भंडारी, पंकज परमार सहित बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नींबूखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणजन।

फोटो साभार – जनसंपर्क कार्यालय, सीहोर

शेयर करें