बड़ी खबरें
Trending

सीहोर में कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का : रावण रूपी पुतला दहन किया

Vishal Choyal

4 weeks ago 209 views
रावण रूपी पुतला दहन किया

सीहोर। 21 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के अवसर पर जगह-जगह रावण दहन के कार्यक्रम हो रहे थे। इसी बीच सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय बस स्टैंड पर निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का रावण रूपी पुतला दहन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरी और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान खासा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। साथ ही चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र का आधुनिक रावण बताते हुए उनका रावण रूपी पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

राजीव गुजराती बोले- लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई जरूरी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने अहंकार रूपी रावण का अंत कर सत्य की स्थापना की थी। उसी प्रकार वर्तमान समय में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो गई है तथा सभी ओर असत्य को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कांग्रेस इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और इसका विरोध लगातार जारी रखेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

सीहोर में निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कमलेश चांडक, घनश्याम यादव, विष्णु प्रसाद राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, नरेंद्र खंगराले, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, डॉ. अनीस खान, जयंत शाह, मनोज परमार, घनश्याम मीणा, मनीष मेवाड़ा, सीताराम भारती, राजेंद्र वर्मा, ओम्बाबा राठौर, राजाराम, के.के. रिछारिया, पंकज शर्मा, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत तोमर, राजेश रैकवाल, सोनू विश्वकर्मा, हरिओम सिसोदिया, शुभम लकी सक्सेना, मुकेश गड़ोदिया, विनेश बिन्ना चौहान, मजीद अंसारी, इरफान लाला, आसिफ अंसारी, तौसीफ पटेल, सोनू सुतार, मांगीलाल टिमरई, अंकित कौशल, संदीप कौशल, विकास विश्वकर्मा, दिव्यांश मालवीय, अरबाज खान, विवेक टांक, रामकिशन मालवीय, ओम सोनी, प्रेमनारायण परमार, नंदकिशोर मालवीय और भगवत सिंह सिलावट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें