जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर को मिला : ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र
Vishal Choyal
मंडलेश्वर। 25 अक्टूबर 2026। जिला मंडलेश्वर द्वारा कमजोर एवं वंचित वर्गों तक पारदर्शी और सुव्यवस्थित कानूनी सहायता पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधिक सेवा योजनाओं के बेहतर संचालन, गुणवत्तापूर्ण कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कार्यालयीन प्रबंधन की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) का प्रतिष्ठित ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
टोरिस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के प्रतिनिधि शिवांशु तिवारी ने यह प्रमाण पत्र जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडलेश्वर के अध्यक्ष अखिलेश जोशी को न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की उपस्थिति में सौंपा। इस अवसर पर प्रमाण पत्र का अनावरण भी किया गया।
गुणवत्तापूर्ण कानूनी सेवाओं पर जोर
प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी ने इस उपलब्धि पर कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडलेश्वर नियमानुसार बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इससे आम जनता का न्यायिक व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा। इस दिशा में प्राधिकरण सदैव प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से समाज के वंचित वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही, अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव और लोक अदालतों का सफल संचालन भी आम जनता को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
न्यायिक अधिवक्तागण एवं अधिकारीगण की रही उपस्थिति
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय पंकज माहेश्वरी, विशेष न्यायाधीश अमित रंजन समाधिया, प्रथम जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान, चतुर्थ जिला न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, न्यायाधीश प्रीति जैन, न्यायाधीश मोहित बड़के, न्यायाधीश प्रीतिबाला मुणिया, प्रशिक्षु न्यायाधीश मुस्कान मंसूरी, जिला अभिभाषक संघ मंडलेश्वर के अध्यक्ष विजय जोशी, जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई, अधिवक्ता संघ के सचिव पुष्पेंद्र गंगारेकर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल रूपेश कुमार शर्मा, पीएलवी जोजू एम.आर., निशा कौशल, विधिक सेवा कार्यालय का स्टाफ एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट