बारह खंभा मेले में दिखी आस्था की झलक : सेवा में जुटे भक्त
Vishal Choyal
सीहोर। 14 नवंबर 2026। सीहोर के इछावर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम देवपुरा में धार्मिक स्थल प्रसिद्ध बारह खंभा पर मेले का आयोजन कई वर्षों से किया जाता रहा हे यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हे
प्रतिवर्ष दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर लगने वाले मेले में दूर दराज से श्रद्धालुजन पहुंचे जहां सुबह से ही भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने हेतु तथा देवशिला पर दूध अर्पित करने हेतु पहुंचे।
बारह खंभा नाम के पीछे जुड़ी है मान्यता
ग्राम देवपुरा स्थित इस प्राचीन धार्मिक स्थल पर जनजातीय समुदाय के देवता की शिला विराजित है। इसे बारह खंभा वाले देव के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, पहले यह देवशिला बारह स्तंभों से बनी संरचना के नीचे स्थापित थी। इसी वजह से इस स्थान को बारह खंभा नाम मिला।
यहां जनजातीय समुदाय के साथ अन्य वर्गों के लोग भी श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं और शिला पर दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि देवशिला पर दूध अर्पित करने से पशु वर्षभर स्वस्थ रहते हैं और उन्हें बीमारियों से बचाव मिलता है। इसी आस्था के चलते मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूध अर्पित करने पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं के लिए लगाया निःशुल्क सेवा शिविर
10 नवंबर को आयोजित मेले में गांधीनगर भोपाल स्थित मुख्य आश्रम की शाखा गणेश मंदिर से जुड़े आशाराम बापू के भक्तों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क शिविर लगाया।
जहां शिविर में श्रद्धालुओं को पोहा नाश्ता,पलाश शरबत,जल सेवा ,तुलसी युक्त गोलिया,चॉकलेट,ऋषि प्रसाद ,एवं पत्रिकाओं सहित साहित्य का निःशुल्क वितरण किया गया।आयोजकों के अनुसार ,लगभग 8 हजार श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ लिया।
शाखा के मुख्य सेवादार राकेश वर्मा ने बताया कि बारह खंभा मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ और बारह खंभा शिला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां हर वर्ष भव्य मेले का आयोजन होता है और यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है।
इन भक्तों ने संभाली सेवा की जिम्मेदारी
इस अवसर पर मुख्य सेवादार राकेश वर्मा (रामदासी), देवराज वर्मा,लक्ष्मी नारायण रघुवंशी, इंदर सिंह ठाकुर, , कुबेर मालवीय, केलवाल, मनोहर विश्वकर्मा, हरिओम परमार, जितेंद्र प्रजापति,महेश प्रजापति , रामजी रघुवंशी, किशोर लोधी, विनोद वर्मा, मोर सिंह, मुकेश पुरवइया, सहित अन्य सेवकों ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट