बड़ी खबरें
Trending

लघु उद्योग भारती सीहोर की नई कार्यकारिणी गठित : जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

Vishal Choyal

2 weeks ago 151 views
जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

सीहोर। 29 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय स्तर पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन लघु उद्योग भारती की जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन 28 अक्टूबर की शाम को क्रिसेंट रिसोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल, सीहोर में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में उद्यमियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

प्रांजल रल्हन को सीहोर जिला इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने सीहोर जिला इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें युवा उद्योगपति प्रांजल रल्हन को सीहोर जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम मेवाड़ा और अशोक गौड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा, सुनील मालवीय को सचिव, विजय सेन को सह सचिव तथा मनीष भट्टर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हिरदेश गौर, राजू राठौर और राकेश परिहार के नामों की घोषणा की गई।

राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान: सोबरन सिंह

इकाई के गठन पर मध्य भारत प्रांतीय अध्यक्ष सोबरन सिंह ने कहा कि सीहोर जिले के साथ अब संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रत्येक जिले की इकाई का गठन सफलतापूर्वक हो गया हे। उन्होंने युवाओं से पूरी निष्ठा के साथ सफल व्यवसायी बनने और राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान देने का आह्वान किया।

लघु उद्योग भारती सीहोर जिला इकाई के गठन समारोह में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं नवनियुक्त पदाधिकारी।

युवाओं को नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना उद्देश्य: राजेश कुमार मिश्रा

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रहित और उद्योग हित के विचारों को लेकर लघु उद्योग भारती कार्य करता है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना और पहले से संचालित उद्योगों के संचालन में आने वाली कठिनाइयों का निराकरण करना है।

लघु उद्योग भारती के सीहोर जिला संयोजक नवीन सोनी ने सीहोर जिला इकाई के गठन पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में ये गणमान्यजन रहे उपस्थित

सीहोर जिला इकाई के गठन समारोह में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक सुधीर जी दांते, सीहोर नगर के संघचालक भारत सोनी, सुरेश गुप्ता, उमा शर्मा, प्रतिभा शुक्ला, रश्मि गुर्जर, शुभा कामऋषि, प्रियंका शर्मा, विनोद नायर, अरुशेद्र शर्मा, चेतन साहू, गौरव सोडानी, प्रदीप मिश्रा, ईश् अरोरा, आशीष शर्मा, नीरज शर्मा, राकेश अवस्थी, देवेंद्र श्रीवास्तव, विनीता झा, हरीश जांगिड़ और नितिन कामऋषि सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में दिनेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सोनल श्रीवास्तव ने किया।

शेयर करें