दिल्ली के भारत मंडपम में : बालाघाट के चिन्नौर चावल की धूम
Vishal Choyal
नई दिल्ली। 25 अक्टूबर 2026। नई दिल्ली में स्थित प्रतिष्ठित भारत मंडपम में तीन दिवसीय भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2026 (BIRC 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चावल की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के GI टैग प्राप्त चिन्नौर चावल ने अपनी प्राकृतिक सुगंध और बेहतर गुणवत्ता के दम पर विशेष पहचान बनाई है।
बता दें कि अपने विशेष गुणों के चलते चिन्नौर चावल को वर्ष 2021 में भौगोलिक संकेतक (GI Tag) मिला था। वहीं, एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत चावल की इस किस्म को सम्मेलन में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है।
23 से 25 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (भोपाल मंडी बोर्ड) और कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्टॉल लगाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मंच किसानों की भागीदारी
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में लालबर्रा चिन्नौर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) द्वारा बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
FPO के अध्यक्ष ईशुपाल चौहान एवं संचालक सदस्य राधेलाल पटले ने स्टॉल पर पहुंचे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों को चिन्नौर चावल की गुणवत्ता, प्राकृतिक सुगंध, औषधीय गुणों और पारंपरिक महत्व से अवगत कराया।
अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों से संवाद से खुलेंगे निर्यात के रास्ते
इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय किसान उत्पादक संगठन (FPO) को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों (Buyers) के साथ सीधे B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) संवाद करने का अवसर मिला है।
इससे बालाघाट के गौरव चिन्नौर चावल के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगह बनाने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। इसका सीधा लाभ स्थानीय चावल उत्पादक किसानों को मिलने की उम्मीद है।
चिन्नौर चावल की बेहतरीन खुशबू, पकने के बाद इसकी कोमलता और मिठास के चलते स्टॉल पर पहुंच रहे दर्शकों, निर्यातकों और व्यापारियों द्वारा इसकी काफी सराहना की जा रही है।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट